बांगरमऊ: छोटा हाथी डिवाइडर पर चढ़ा, तीन घायल, बाइक सवार को बचाने के प्रयास में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर हुआ हादसा
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में रविवार शाम 6 बजे के करीब एक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक छोटा हाथी डाला अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में चालक सहित दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बांगरमऊ निवासी छोटेलाल, उनकी पत्नी रामपति और चालक रामबाबू शामिल हैं। सभी को एम्बुलेंस से मियागंज सीएचसी में भ