पानीपत: नाबालिग बहनों का अपहरण कर बनाया बंधक, सात दिनों तक कमरे में रखा, पुलिस ने छुड़ाया
सिरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लकड़ी बीनने गई नाबालिग जुड़वा बहनों का कार सवार महिला और उसके साथियों ने अपहरण कर लिया। दोनों बहनों को सात दिन तक पानीपत में एक बंद कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। दोनों वहां से रविवार को किसी तरह से निकल गईं और रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर जीआरपी थाना से मदद मांगी।