औरैया: ग्राम रोजगार सेवकों ने नियमितीकरण और राज्यकर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
ग्राम रोजगार सेवकों ने नियमितीकरण और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने सहित अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार की शाम 4 बजे ग्राम रोजगार सेवक संघ ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो आगामी एक जुलाई को लखनऊ में वि