गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में मगध रेंज के आईजी,एसएसपी के द्वारा बागेश्वरी परिसर और महिला थाना परिसर में लोक संवाद गोष्ठी का किया गया आयोजन
गया में मगध रेंज के आईजी,एसएसपी के उपस्थिति में बागेश्वरी परिसर तथा महिला थाना परित में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया।मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने शनिवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि लोक संवाद गोष्ठी के दौरान उपस्थित आमजनों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं,शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।