रिजर्व पुलिस लाइन्स, जनपद कौशाम्बी में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वच्छ भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी एवं क्षेत्राधिकारी लाइन्स भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया तथा जनपद को हरित एवं स्वच्छ बनाने में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया गया ।
यह कार्यक्रम "हरित धरती–समृद्ध कल, पर्यावरण संरक्षण हमारा कर्तव्य" की भावना के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
#UPPolice
#kaushambipolice
2 views | Kaushambi, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026