बेगूसराय: बेगूसराय में 7 ओपी थाना को मिला थाना का दर्जा। सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने दी जानकारी।
बिहार सरकार द्वारा बिहार में लगभग 163 ओपी अपग्रेड करके थाना बनाया गया है। इसी दरमियान आज बेगूसराय के सात ओपी को अपग्रेड कर थाना में तब्दील किया गया है जिसका आज सदर एसडीपीओ और तेघरा सीडीपीओ द्वारा उद्घाटन किया गया. उनके द्वारा सबसे पहले रिफाइनरी थाना का उद्घाटन किया गया इस बीच यह कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।