बेगूसराय: कर्मचारी भवन में BSSR यूनियन का जिला सम्मेलन हुआ आयोजित, वक्ताओं ने दवा के मूल्य को कम करने की मांग की
कर्मचारी भवन में बीएसएसआर यूनियन का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में महामंत्री शशि प्रकाश, राज्य उपाध्यक्ष आरएस राय व सचिव पीके वर्मा उपस्थित रहे। जिला सम्मेलन को अन्य गणमान्य लोगों के अलावा आईएमए के जिला सचिव डॉक्टर रंजन चौधरी व अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव मुरारी मोहन ने भी संबोधित किया।