बेगूसराय: आयुर्वेदिक कॉलेज में एलुमनी मीट का हुआ आयोजन, राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा हुए शामिल
आयुर्वेदिक कॉलेज में रविवार को एल्यूमिनी मीट का आयोजन किया गया. जहां मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद प्रो राकेश सिन्हा शामिल हुए. इस मौके पर संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि एल्यूमिनी मीट में पूर्वर्ती छात्रों का मिलन कार्यक्रम होता है. इस दौरान गतिविधियों का आदान-प्रदान होता है. यह वर्ष में होना जरूरी है.