बदायूं: बदायूं जिला अस्पताल में लगभग 2 बजे बिजली न आने से मरीज गर्मी से हुए परेशान, स्टाफ के पंखे भर रहे फराटा
Budaun, Budaun | Jun 8, 2025 बदायूं के जिला अस्पताल पुरुष में रविवार को लगभग 2:00 बजे से बिजली व्यवस्था चौपट पड़ी है। बिजली न आने से मरीज गर्मी से परेशान हो रहे है। एक तरफ देखा जाए तो मरीज के तीमारदार हाथ वाले पंखे से मरीजों की हवा करते देख रहे हैं। वहीं अगर स्टाफ की बात की जाए तो स्टाफ के चेंबर में पंखे फर्राटा भर रहे हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है।