फूलपुर: आंधीपुर गांव में आदर्श शिक्षक मुंशी गया प्रसाद यादव की 129वीं जयंती पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के आंधीपुर गांव में आज रविवार के दिन सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय रामनरेश यादव के पिता तथा आदर्श शिक्षक स्वर्गीय मुंशी गया प्रसाद यादव की 129वीं जयंती सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई।