महाराजगंज: बछरावां में फर्जी एंकर स्विच सॉकेट बेचने की शिकायत पर की गई छापेमारी, 480 पीस थ्री पिन टॉप प्लग बरामद
18 जून गुरुवार की शाम 5:00 बजे बछरावां इलेक्ट्रॉनिक बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब अधिकारियों की टीम एक दुकान पर पहुंचकर छापेमारी शुरू की। जानकारी प्राप्त हुई की एंकर कंपनी के डुप्लीकेट माल बेचने की शिकायत पर उक्त छापेमारी की गई है। अधिकारियों द्वारा जांच करने के दौरान 35 डिब्बो में 480 थ्री पिन प्लग टॉप बरामद किए गए हैं। छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है।