मानपुर: मानपुर नगर परिषद में पार्षद राहुल द्विवेदी का धरना, जिम्मेदारों पर आरोप, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Manpur, Umaria | Mar 26, 2026 नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्र.11 के पार्षद और नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष राहुल द्विवेदी अपनी विभिन्न मांगो को लेकर नगर परिषद कार्यालय प्रांगण मे धरने पर बैठ गए।इस दौरान उन्होंने नगर परिषद की जिम्मेदारो पर लापरवाही मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।मामले की सूचना मिलते ही कलेक्टर निर्देश पर एसडीएम मौके पर पहुंची और ज्ञापन लिया।