गिरिडीह: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के आदेशानुसार सदर अस्पताल में एचआईवी एड्स रोकथाम पर जागरूकता शिविर आयोजित
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सफदर अली नैयर के आदेशानुसार मंगलवार को 10 बजे से सदर अस्पताल में एच आई वी एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण एक्ट 2014 पर विधिक जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ताओं द्वारा यह बताया वर्ष 1988 के बाद हर वर्ष 1 दिसंबर को एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है।