गिरिडीह: खुखरा पुलिस ने नाबालिग युवती से दुष्कर्म के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, भेजा जेल
एक नाबालिक युवती के साथ हुए दुष्कर्म की घटना मामले में खुखरा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को 1 बजे कोर्ट में पेश किया।जहां से इसे जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले आरोपी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया।आरोपी युवक खुखरा थाना क्षेत्र के गंभरा निवासी बबलू मुर्मू है। युवती ने बबलू के खिलाफ शिकायत की है।