गिरिडीह: पचम्बा थाना क्षेत्र के हरिचक में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने दी सूचना
पचम्बा थाना क्षेत्र के हरिचक में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।मंगलवार की सुबह 6 बजे शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शव को देखा। बताया गया कि गिरिडीह जिला भाजपा कार्यालय के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।