चंदौली: बिछिया खुर्द गांव में पति ने हैंडपंप के हैंडल से पत्नी की हत्या की, शव बोरे में भरकर 90 किमी दूर जंगल में फेंका
बिछिया खुर्द में पति अतुल उर्फ बाचा ने विवाद में पत्नी सोनी (28) की हैंडपंप के हैंडल से हत्या कर दी। शव को बोरे में भरकर कार से 90 किमी दूर नौगढ़ पहाड़ियों में फेंक दिया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी व उसके पिता रामलखन को हिरासत में लेकर कार बरामद की। मामले की जांच जारी है। परिजनों में कोहराम मचा है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।