सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता का उदाहरण
ऑपरेशन मुस्कान की एक और सफलता
#SPLalitpur @IPSMdMustaque के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना मदनपुर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए शादी समारोह से लापता हुई 02 वर्षीय मासूम बच्ची को पुलिस ने 01 घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया।
➡️ललितपुर पुलिस की इस त्वरित सहायता, संवेदनशीलता एवं कार्यप्रणाली की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
➡️दिनांक 20.06.2026 को समय करीब बजे बलराम पुत्र भोलू अहिरवार नि0 ग्राम बरौंदा, थाना मदनपुर द्वारा सूचना दी गई कि उनकी 02 वर्षीय नातिन, जो शादी समारोह में आई थी, घर से कहीं गुम हो गई है।
➡️सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना मदनपुर पुलिस व थाना पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा बिना समय गंवाए अलग-अलग 03 टीमें गठित कर गांव व आसपास के जंगलों/संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम की कड़ी मेहनत एवं त्वरित सूझबूझ के परिणामस्वरूप गुमशुदा 02 वर्षीय मासूम बच्ची को घटना के मात्र 01 घंटे के भीतर ग्राम बरौंदा नीम टोरिया के पास जंगल से सकुशल बरामद किया गया, जो चलते-चलते जंगल में पहुंच गई थी।
@Uppolice @adgzonekanpur @rangejhansi
16 views | Lalitpur, Uttar Pradesh | Jun 20, 2026