थानेसर: कुरुक्षेत्र Sec-2 में पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इंडस्ट्रियल एरिया के समीप चलाया सफाई अभियान
सेक्टर 2 कुरुक्षेत्र में इंडस्ट्रियल एरिया के समीप पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने आज प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सफाई अभियान चलाया है। वहीं पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने सभी से इस दौरान अपने आसपास सफाई रखने की भी अपील की है। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि हम सबको मिलकर अबकी बार कुरुक्षेत्र को स्वच्छता में नंबर वन बनाना है।