पीपलखूंट: पीपलखूंट में गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर तैयारियां तेज, उपखंड अधिकारी को सौंपा गया प्रार्थना पत्र
पीपलखूंट आगामी 27 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आयोजित देशव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज 11 बजे अभियान से जुड़े प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी निलेश कुमार कलाल को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्यक्रम की पूर्व सूचना दी।