बैकुंठपुर: कृतपुरा बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को मारी टक्कर
गोपालगंज : बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कृतपुरा बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने सड़क पर अतिक्रमण हटाने और हादसों पर रोक के लिए ब्रेकर बनाने की मांग की है।