बागीदौरा: नंदनी माता मंदिर में दुर्गाष्टमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति
बड़ोदिया। नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गाष्टमी के अवसर पर बड़ोदिया स्थित श्री नंदनी माता मंदिर में वैदिक विधि-विधान के साथ आज मंगलवार दोपहर 1बजे पूर्णाहुति एवं नारियल होम का आयोजन किया गया। आचार्य किशोर शुक्ला के आचार्यत्व में यजमान नरेश गोयल मुखिया के परिवार ने डॉ. स्वामी विवेकानंद महाराज के संत सानिध्य में अनुष्ठान संपन्न किया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के