गोला: गगहा में तिलक समारोह बना तमाशा, युवक ने भोजपुरी गाने पर पिस्टल लहराकर डांसर संग किया डांस, पुलिस जांच में जुटी
Gola, Gorakhpur | Apr 22, 2026 गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में एक तिलक समारोह के दौरान पिस्टल लहराकर डांस करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक भोजपुरी गाने पर हाथ में पिस्टल लेकर डांसर के साथ नाचता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला गगहा क्षेत्र के चिउटहा बसावनपुर गांव का है, जहां मंगलवार को तिलक कार्यक्रम आयोजित था और डांस के लिए डांसर बुलाई गई थीं।