बरेली: AURA 2026 का धमाकेदार समापन: टेक, टैलेंट और क्रिएटिविटी का जबरदस्त जलवा
महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के एफईटी में आयोजित AURA 2026 का तीसरा दिन उत्साह से भरपूर रहा। फूड विदाउट फायर, सूडोकू, टेक पिक्शनरी, ई-स्पोर्ट्स व रील प्रतियोगिताओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। AstroQuest वर्कशॉप में सोलर तकनीक सिखाई गई। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।