गोला: बड़हलगंज में छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, युवती और पिता पर धारदार हथियार, रॉड व लाठी-डंडों से हमला, सात पर मुकदमा
Gola, Gorakhpur | Jun 24, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती और उसके पिता पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि युवती का दुपट्टा खींचने का विरोध करने पर आरोपियों ने अपने परिजनों को बुलाकर धारदार हथियार, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।