हैदरनगर प्रखंड परिसर स्थित पोटो हो खेल मैदान पर प्रस्तावित 1000 मीट्रिक टन के गोदाम निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध अब खुलकर सामने आ गया है। सोमवार को दर्जनों ग्रामीण, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता मैदान में उतर आए और जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से निर्णय वापस लेने की मांग की।