भिवानी: गांव खरक कलां से एक साल के बेटे के साथ महिला हुईं लापता, पुलिस ने किया मामला दर्ज
खरक कलां चौकी पुलिस को दी शिकायत में गांव खरक कलां निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी करीब ढाई साल पहले दिल्ली के नरेला निवासी युवती के साथ हुई थी। वह करीब एक वर्षीय बेटे का पिता है। उसकी पत्नी उसके बेटे सहित घर पर बिना बताए चली गई। उन्होंने हर संभव जगह में तलाश की है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है