पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, प्रभावित लोगों ने कहा नहीं दी सूचना
बुधवार दोपहर 3:00 वार्ड क्रमांक 14 में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्यवाही की। अभियान के दौरान शासकीय भूमि पर किए गए कुल 22 अवैध अतिक्रमणों को हटाकर भूमि को मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद ने बिना पूर्व सूचना दिए कार्रवाई शुरू कर दी।