धरियावद: पार्श्वनाथ कॉलोनी धरियावद में नई डीपी लगाने की मांग, मोहल्लेवासियों ने सहायक अभियंता से लगाई गुहार
पार्श्वनाथ कॉलोनी धरियावद में सुचारू विद्युत आपूर्ति हेतु नई डीपी लगाने की मांग को लेकर मोहल्लेवासियों ने सहायक अभियंता धरियावद से गुहार लगाई है। जानकारी देते हुए मोहल्लेवासियों ने बताया है कि हम सभी पार्श्वनाथ कॉलोनी धरियावद के निवासी है। हमारे क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों से बिजली की भारी समस्या बनी हुई। वर्तमान में यहां जो डीपी लगी हुई उस पर लोड बहुत है।