औरैया: दिबियापुर के सर्राफा व्यापारी से ₹5 लाख की रंगदारी मांगने का मामला, जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
दिबियापुर। थाना दिबियापुर क्षेत्र के भगवतीगंज स्टेशन रोड स्थित एक सर्राफा व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने थाना दिबियापुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।