हरदा: आईटीआई हरदा में 14 मई को लगेगा रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’, निजी कंपनियां करेंगी भर्ती
Harda, Harda | May 8, 2026 आज 8 मई 3 :30 बजे जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेला 14 मई को सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। मेले में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष तक के युवा भाग ले सकेंगे।