महोबा: मामना गांव स्थित अन्य स्थानों पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया
Mahoba, Mahoba | Jun 13, 2026 महोबा पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया दुरुपयोग और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया।