चंडी: बढ़ौना विद्यालय की शिफ्ट व्यवस्था पर बढ़ा विवाद, बरामदे में पढ़ने को मजबूर हुए बच्चे
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बढ़ौना में दो शिफ्ट में संचालित पठन-पाठन को लेकर विवाद गहरा गया है। सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राएं पहली पाली में पढ़ने पहुंचे तो कक्षाओं में ताला बंद मिला। इसके बाद बच्चों को बरामदे और खुले स्थान पर बैठाकर पढ़ाई कराई गई। छात्रों का कहना है कि दोपहर की भीषण गर्मी और शाम पांच बजे छुट्टी होने से उन्हें परेशानी होती है।