परबत्ता: तेमथा करारी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में बेगूसराय भेजा गया
खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत तेमथा करारी वार्ड संख्या-2 में चाकूबाजी की बड़ी घटना सामने आई है। बदमाशों ने गुरुवार की शाम एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान मिट्ठू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ युवक उसे घर से बुलाकर गांव के बगीचे की ओर ले गए, जहां पहले से घात लगाए बदमाशों