पेटलावद: झकनावदा में श्री हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे
शनिवार दोपहर 4 बजे झकनावदा में श्री हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन किया गया। जहां गडावदिया बालाजी महाराज के परम उपासक श्रीधर बैरागी के मुखारविंद से श्री हनुमान कथा का वाचन किया गया। कथा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और कथा का श्रवण किया। वहीं कथा वाचक श्री बैरागी द्वारा श्री विश्व मंगल धाम पर हनुमान जी के दर्शन किए।