पटना ग्रामीण: पटना लॉ कॉलेज में छात्र की हुई हत्या मामले में तीन लोगों के घर किया गया इश्तेहार चस्पा, सिटी SP ईस्ट ने दी जानकारी
पटना के लॉ कॉलेज में एक छात्र की हुई हत्या मामले में अब तक पांच अपराधियों को जेल भेजा जा चुका है। जबकि इस मामले में तीन अन्य अपराधियों की पहचान की गई है, जिनके घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया। वहीं इस बात की पूरी जानकारी सिटी एसपी ईस्ट भरत सोनी ने दी है।