मेजा तहसील क्षेत्र के खुंटा गांव में कोटे की दुकान के चयन की प्रक्रिया आज बुधवार शाम 5:00 के आसपास पूरी कर ली गई। बीते मंगलवार को हुई खुली बैठक में हंगामे के बाद यह चयन निर्विरोध संपन्न हुआ। क्योंकि केवल एक ही आवेदन प्राप्त हुआ था। अन्य किसी दावेदार के सामने न आने के कारण कोटेदार का चयन निर्विरोध घोषित कर दिया गया।