मऊरानीपुर: झांसी के टोड़ीफतेहपुर से 21 वर्षीय युवक लापता, 9 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिवार बेहाल, पुलिस तलाश में जुटी
टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के लिधौरा गांव निवासी 21 वर्षीय भानु प्रताप 3 अप्रैल से लापता है। आखिरी बार उसे गांव की पुलिया के पास देखा गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।