राशमि: राशमी पुलिस ने लगाए पांच परिंडे, भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी का किया इंतजाम
पुलिस ने बुधवार को भीषण गर्मी के बीच पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की। थाना अधिकारी रतन सिंह कितावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना परिसर में पेड़ों पर पांच परिंडे लगाए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य तेज गर्मी में पक्षियों को राहत प्रदान करना है, ताकि वे आसानी से पानी पी सकें और दाना ग्रहण कर सकें। पुलिसकर्मियों ने परिंडों की नियमित सफाई और उनमें पानी भ