डिंडौरी: वन अधिकार समिति के अध्यक्ष ने करंजिया डीपीटी रेंजर के द्वारा गाली गलौज धमकी देने को लेकर थाना में शिकायत कराई दर्ज
डिंडोरी जिले के जोगीग्वारा निवासी वन अधिकार समिति के अध्यक्ष के द्वारा करंजिया वन परिक्षेत्र के डीपीटी रेंजर से जानकारी मांगने पर गाली गलौज करने और धमकी देने को लेकर वन विभाग अधिकारी और पुलिस थाना करंजिया में सोमवार शाम 5:30 शिकायत दर्ज कराई।दरअसल युवा कांग्रेस नेता एवं वन अधिकार समिति के अध्यक्ष ने डीपीटी रेंजर के खिलाफ कार्यवाही को लेकर शिकायत दर्ज कराई।