पकड़ीदयाल थाना पुलिस ने संध्याकालीन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पियक्कड़ सहित तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अशोक साह ने सोमवार को बताया कि नियमित संध्या गश्ती एवं जांच अभियान के दौरान आदर्श कुमार एवं प्रिंस कुमार, दोनों गांव डिहपकड़ी को शराब सेवन की हालत में पकड़ा गया।