नागौर: नागौर में गुपचुप खाने के बाद पैसे नहीं देने पर की मारपीट, कोतवाली थाने में हुआ मामला दर्ज
Nagaur, Nagaur | Jun 1, 2024 नागौर शहर में गुपचुप खाने के बाद पैसे नहीं देने की बात पर हुई मारपीट के मामले को लेकर पीड़ित ने कोतवाली थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया। पीड़ित देवकिशन ने बताया कि वह गुपचुप खा रहा था । इस दौरान पास ही एक युवक गुपचुप खाकर उसे पैसे देने की बात कही । पैसे देने से मना करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी।