नागौर: नागौर के जोधपुर रोड पर कार व बाइक की हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
Nagaur, Nagaur | Jun 2, 2024 नागौर के जोधपुर रोड पर शनिवार को कार व बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। वहीं हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस 108 की मदद से नागौर जेएलएन अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रैफर किया गया।