बनमनखी: पत्नी ने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, तीन गिरफ्तार
जानकीनगर थाना क्षेत्र के रुपौली दक्षिण पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 04 रमजानी गांव निवासी 46 वर्षीय गजेंद्र मंडल की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मृतक की पत्नी सहित दो प्रेमियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहरिया निवासी रंजीत कुमार राय, जानकीनगर थाना क्षेत्र के रमजानी