बल्देवगढ़: पड़ुवा गांव में एक महिला के साथ मारपीट करने वाले दो लोगों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
पड़ुवा गांव में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।पीड़िता राधारानी सिंह कछवाह ने पुलिस को बताया कि गांव के ही पुष्पेंद्र सिंह कछवाह के लड़के आकाश की कुछ दिन पहले जहर खा लेने से मौत हो गई थी।जिस पर रंजीत सिंह एवं रोहित सिंह के द्वारा पीड़िता के घर पहुंच कर कहा कि तुम्हारी वजह से ही मेरे भाई की मौत हुई है।इसी बात पर पीड़िता के के साथ मारपीट कर दी।