एटा: अलीगढ़ में मिरहची के खंगारपुर निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरालियों पर लापरवाही का आरोप
एटा थाना मिरहची के खंगारपुर गाँव की एक महिला की अलीगढ़ में उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मिरहची पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतका की पहचान वर्तिका यादव पत्नी माधव यादव के रूप में हुई है। उनकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व 7 फरवरी 2025 को थाना मिरहची के खंग