भुसावर: भुसावर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को भुसावर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी भुसावर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके देश के प्रति योगदान को याद किया।