गभाना: गभाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक आरोपी को तमंचा सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा
गभाना क्षेत्र में जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचे समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मडराक थाना क्षेत्र के सिकरना निवासी विष्णु उर्फ गब्बर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शनिवार शाम को सोमना से कस्बा गभाना आते समय टमकौली मोड़ के पास चार नामजद युवकों ने उसे रोककर मारपीट की।