पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में पुलिस बोर्ड लगे बोलोरो ने अलग-अलग जगहों पर 5 लोगों को मारी टक्कर, एक की हुई मौत
पूर्णिया में पुलिस बोर्ड लगे बोलेरो ने अलग-अलग जगहों पर 5 लोगों को टक्कर मार दी। एक बाइक सवार युवक की मौत आज सुबह इलाज के दौरान हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं। कार ने पहली टक्कर टैक्सी स्टैंड रोड में बाइक सवार को मारी थी। युवक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक लोगों से बचने के लिए मौके से भागने लगा। रफ्तार काफी तेज थी। उसे लगा कि लोग उसका पीछा कर रहे हैं।