खंडवा नगर: खंडवा: युवक के कमरे में जहरीला नाग! पुलिस और एंबुलेंस ने बचाई जान, सांप एक घंटे तक डंसकर पहरा देता रहा
खंडवा शहर के आनंदनगर क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक युवक को सांप ने काट लिया। डंसने के बाद सांप युवक के पास ही बैठा रहा, जिससे वह करीब एक घंटे तक कमरे से बाहर नहीं निकल सका। बाद में डायल 112 और 108 एंबुलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।