अररिया: जोकीहाट के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 12 से 27 अप्रैल तक रोजाना 6 घंटे बिजली बंद रहेगी
Araria, Araria | Apr 12, 2026 अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड में बिजली विभाग ने बड़े मेंटेनेंस कार्य की तैयारी कर ली है। बिजली विभाग ने स्थानीय उपभोक्ताओं को सूचित करते हुए बताया है कि 12 अप्रैल से 27 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक (कुल 6 घंटे) 33 केवी जोकीहाट फीडर में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस दौरान विद्युत शक्ति उपकेंद्र जोकीहाट और महलगांव शामिल हैं।